जैसा कि ज्ञात है, ग्लूकोज का ऑक्सीकरण दो पदों में पूर्ण होता है-ग्लाइकोलाइसिस तथा साइट्रिक एसिड चक्र। ग्लाइकोलाइसिस के ऑक्सीकरण के फलस्वरूप पाइरुविक अम्ल बनता है जिससे ATP के दो अणुओं की प्राप्ति होतो है। पाइरुविक अम्ल का ऑक्सीकरण माइटोकॉरन्ड्रिया में क्रिस्टी पर होता है। इस समस्त क्रिया को क्रैब्स चक्र कहते हैं। इस चक्र के पूर्ण होने में ATP के 36 अणु उत्पन्न होते हैं। अत: क्रिस्टी को नष्ट करने पर पाइरुविक अम्ल का ऑक्सीकरण नहीं होगा जिससे कोशिका को विभिन्न क्रियाओं के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध नही. होगी ऊर्जा न मिलने के कारण कोशिका की विभिन्न उपापचय क्रियाएँ समुचित रूप से नहीं होंगी और कुछ समय बाद कोशिका नष्ट हो जायेगी।