पृथ्वी के केन्द्र पर (g = 0) भार शून्य होगा, केन्द्र से पृथ्वी-तल तक भार बढ़ता जायेगा (g बढ़ने के कारण)। पृथ्वी- तल से ऊपर जाने पर भार घटता जायेगा (g के घटने के कारण) तथा एक स्थान पर, जहाँ पृथ्वी व चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण-बल परस्पर बराबर व विपरीत होंगे, भार शून्य होगा। इससे आगे चन्द्रमा तक जाने में चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण-बल बढ़ने लगेगा, और इस कारण भार बढ़ता जायेगा।