नाभिकीय अभिक्रिया में यधपि दोनों ओर प्रोटॉनों ओर न्यूट्रॉनों की संख्याएँ पृथक-पृथक समान होती हैं, बायीं ओर की बंधन ऊर्जा दायीं ओर की बंधन ऊर्जा के समान हो, यह आवश्यक नहीं | बंधन ऊर्जाओं का यह अंतर अवशोषित या उत्सर्जित दोने वाली ऊर्जा के रूप में प्रकट होता है |
यह ऊर्जा कुल द्रव्यमान में ऋणात्मक योगदान (द्रव्यमान क्षति) को प्रदर्शित करती है | अत: यह निष्कर्ष निकला जा सकता है की नाभिकीय अभिक्रिया में दोनों ओर के नाभिकों के कुल द्रव्यमानों का अंतर ऊर्जा के रूप में परिवर्तित हो जाता है अथवा ऊर्जा अंतर कुल द्रव्यमानों के अंतर के रूप में परिवर्तित होकर समाविष्ट हो जाता है |