(i) प्राकृतिक बहुलक उच्च आण्विक द्रव्यमान वाले वृहद् अणु होते हैं तथा पौधे और जन्तुओं में पाये जाते हैं। प्रोटीन तथा न्यूक्लिक अम्ल इनके उदाहरण हैं।
(ii) संश्लेषित बहुलक मानव निर्मित उच्च आण्विक द्रव्यमान वाले वृहदाणु होते हैं। इस वर्ग में संश्लेषित प्लास्टिक, तन्तु तथा रबर आते हैं। दो विशिष्ट उदाहरण पॉतिथीन तथा डेक्रॉन हैं।