एक अस्पताल में डॉक्टरों के दो पद रिक्त है | साक्षात्कार हेतु एक डॉक्टर तथा उसकी पत्नी आते है | डॉक्टर के चुने जाने की प्रायिकता `(1)/(10)` तथा उसकी पत्नी के चुने जाने की प्रायिकता `(1)/(8)` है |
निम्न की प्रायिकताएँ ज्ञात कीजिए |
(i) दोनों चुन लिये जाये |
(ii) केवल एक चुना जाये |
(iii) दोनों में कोई न चुना जाये |