Correct Answer - Option 4 : रसानुभूति एवं आनन्दानुभूति कराना।
कविता शिक्षण के पीछे उसका मुख्य उद्देश्य है:भावबोध, रसानुभूती व सौंदर्यबोध।
कविता- कविता भाषा का एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा भावनाएँ व्यक्त की जाती हैं। इसमें रसानुभुति, भावबोध व सौॆन्दर्यबोध होता है।
- कविता में सौंन्दर्य तथा भावना की सहज अभिव्यक्ति होती है।
- कविता पाठक के मन को आसानी से छु जाती है।
- कविता में भाव तत्व की प्रधानता होती है।
- कल्पना के मिश्रण से सौंन्दर्य चित्रण को कविता में सहज और ग्राह्य बनाया जाता है।
- कविता की लयात्मकता शब्दावली को पढ़ने के लिए सस्वर पठनअनिवार्य है।
अतः निष्कर्ष निकलता है कि रसानुभूति एवं आनन्दानुभूति कराना काव्य शिक्षण का उद्देश्य है।