Correct Answer - Option 4 : मध्य प्रदेश
'बघेली' मध्य प्रदेश की बोली है। अतः विकल्प 4 ‘मध्यप्रदेश’ इसका सही उत्तर है।
बघेली -
- बघेली या बाघेली, हिन्दी की एक बोली है जो भारत के बघेलखण्ड क्षेत्र में बोली जाती है।
- यह मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, एवं शहडोल,अनूपपुर में; उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद एवं मिर्जापुर जिलों में तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एवं कोरिया जनपदों में बोली जाती है।
- इसे "बघेलखण्डी", "रिमही" और "रिवई" भी कहा जाता है।
बोली किसे कहते हैं?
किसी भी भाषा को क्षेत्रीय रूप में बोला जाता है वह बोली कहलाता है। बोली भाषा का ही एक रूप है| भाषा के सबसे छोटे व सीमित रूप को बोली कहा जाता है।