Correct Answer - Option 1 : विस्तृत
इसका सही उत्तर विकल्प 1 'विस्तृत' है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
-
विभाषा का क्षेत्र बोली की अपेक्षा विस्तृत होता है।
-
यह एक प्रान्त या उपप्रान्त में प्रचलित होती है।
-
एक विभाषा में स्थानीय भेदों के आधार पर कई बेलियां प्रचलित रहती हैं।
-
विभाषा में साहित्यिक रचनाएं मिल सकती हैं।
भाषा और विभाषा में अंतर -
- भाषा बोली का पूर्ण विकसित रूप है। विभाषा बोली का अर्ध विकसित रूप है।
- भाषा में प्रचुर साहित्य पाया जाता है। विभाषा में कम साहित्य पाया जाता है।
- भाषा का क्षेत्र विस्तृत होता है। विभाषा का क्षेत्र सीमित रहता है।
- भाषा के उदाहरण – हिंदी, उर्दू और विभाषा के उदाहरण – अवधी, ब्रज।