Correct Answer - Option 1 : क्रोध भड़काना
‘आग में घी डालना’ मुहावरे का अर्थ क्रोध भड़काना होता है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) क्रोध भड़काना होगा ।
मुहावरा
|
अर्थ
|
वाक्य प्रयोग
|
आग में घी डालना
|
किसी के गुस्से को ओर अधिक भडकाना
|
तुम उसे पुरानी बातें याद कराकर आग में घी डालने का काम कर रहे हो।
|
आग पर पानी डालना
|
क्रोध शांत करना
|
दोनों मित्रों के बीच काफी गरमा गरमी हो गयी थी, पर दीदी की बातों ने आग पर पानी डाल दिया
|
मुहावरे
|
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ की प्रतीति कराये, मुहावरा कहलाता है।
|
उदाहरण:
|
मुहावरा
|
अर्थ
|
वाक्य में प्रयोग
|
अँगूठा दिखाना
|
इनकार करना
|
जरूरत पड़ने पर ख़ास लोग भी अंगूठा दिखा देते हैं।
|
अँधे के हाथ बटेर लगना
|
अनायास ही मिलना
|
राम जब फ़ौज में गया तो सबने यही कहा की अंधे के हाथ बटेर लग गया।
|
अँधे की लकड़ी
|
एकमात्र सहारा
|
भरत अपने बूढ़े माँ-बाप की अंधे की लकड़ी है।
|
अंग-अंग ढीला होना
|
बहुत थक जाना
|
आज दिनभर खेत पर काम करके अंग-अंग ढीला पड़ गया।
|
तीसमार खाँ बनना
|
अपने को शूरवीर समझना
|
राम खुद को तीसमार खाँ समझता है ।
|