Correct Answer - Option 4 : ओष्ठौ
प्रश्न का हिन्दी अनुवाद - ‘उ’ स्वर का उच्चारणस्थान होता है -
स्पष्टीकरण -
वर्णों का उच्चारण करते समय जिह्वा जिस स्थान को स्पर्श करती है अथवा जिस स्थान से ध्वनि निकलती है उसे उच्चारण स्थान कहते हैं। मुख्य रूप से 6 उच्चारण स्थान होते हैं-
उच्चारणस्थान
|
स्थान
|
सूत्र
|
व्याख्या
|
कण्ठ्य
|
अकुहविसर्जनीयानां कण्ठः
|
अ, आ, क वर्ग (क्, ख्, ग्, घ्, ङ्) ह् और विसर्ग का उच्चारणस्थान कण्ठ्य होता है।
|
तालव्य
|
इचुयशानां तालुः
|
इ, ई, च वर्ग (च्, छ्, ज्, झ्, ञ्) य् और श् का उच्चारणस्थान तालव्य होता है।
|
मूर्द्धन्य
|
ऋटुरषाणां मूर्द्धा
|
ऋ, ट वर्ग (ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्) र् और ष् का उच्चारणस्थान मूर्धा होता है।
|
दन्त्य
|
लृतुलसानां दन्ताः
|
लृ, त वर्ग (त्, थ्, द्, ध्, न्) ल् और स् का उच्चारणस्थान दन्त्य होता है।
|
ओष्ठ्य
|
उपूपध्मानीयानां ओष्ठौ
|
उ, ऊ, प वर्ग (प्, फ्, ब्, भ्, म्) उपधमानीय ( ऍ, ऑ) का उच्चारणस्थान ओष्ठ्य है।
|
नासिक्य
|
ञमङणनानां नासिका च
|
ञ्, म्, ङ्, ण्, न् और अनुनासिक का उच्चारणस्थान नासिका होता है।
|
इसके अतिरिक्त अरबी फारसी में प्रयुक्त 'क़, ख़, ग़' वर्णों को जिह्वामूलीय कहा जाता है।
अतः, उपर्युक्त पंक्तियों से स्पष्ट है कि ‘उ’ का उच्चारण स्थान `ओष्ठौ' है।
दो स्थानों को मिलाकर भी कुछ वर्णों के उच्चारण स्थान होते हैं-
स्थान
|
सूत्र
|
व्याख्या
|
कण्ठतालव्य
|
एदैतो कण्ठतालु
|
ए और ऐ का उच्चारणस्थान कण्ठतालु होता है।
|
दन्तोष्ठं
|
वकारस्य दन्तोष्ठं
|
व का उच्चारणस्थान दन्तोष्ठ होता है।
|
कण्ठोष्ठं |
ओदौतो कण्ठोष्ठ्म् |
ओ तथा औ का उच्चारणस्थान कण्ठोष्ठ होता है। |