Correct Answer - Option 3 : व्यंजन सन्धि
सन्मार्ग = "सत् + मार्ग" में व्यंजन सन्धि,इसलिए उचित विकल्प 3 है, अन्य विकल्प असंगत है।
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - अहम् + कार = अहंकार, उत् + लास = उल्लास।
अन्य विकल्प
संधि प्रकार
|
परिभाषा
|
उदहारण
|
स्वर संधि
|
दो स्वरों से उत्पत्र विकार अथवा रूप-परिवर्तन को स्वर संधि कहते है।
|
जैसे-
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, सूर्य + उदय = सूर्योदय
|
गुण संधि
|
अ, आ के साथ इ, ई का मेल होने पर 'ए'; उ, ऊ का मेल होने पर 'ओ'; तथा ऋ का मेल होने पर 'अर्' हो जाने का नाम गुण संधि है।
|
जैसे-
देव + इन्द्र = देवेन्द्र
चन्द्र + उदय = चन्द्रोदय
|
विसर्ग संधि
|
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन मेल से जो विकार होता है, उसे 'विसर्ग संधि' कहते है।
|
जैसे-
मनः + रथ = मनोरथ
सरः + ज = सरोज
|