Correct Answer - Option 4 : सामान्य भूत
दिए गए विकल्पों में से 'राम-लक्ष्मण वन में गए’ वाक्य भूतकाल के सामान्य भूत का उदाहरण है। सामान्य भूत अर्थात क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही विकल्प सामान्य भूत है।
अन्य विकल्प
विकल्प
|
विशेष
|
पूर्ण भूत
|
क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते है। जैसे – मैंने श्याम को मारा था।
|
अपूर्ण भूत
|
जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य संपन्न नहीं हुआ था बल्कि अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते है। जैसे – राधिका गीत गा रही थी।
|
आसन्न भूत
|
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते है। जैसे – मैं अभी सोकर उठी हूँ।
|