Correct Answer - Option 1 : चिड़ियाँ
दिए गए विकल्पों में चिड़िया का बहुवचन ‘चिड़ियाँ’ है। अन्य विकल्प निरर्थक हैं। अतः सही विकल्प ‘चिड़ियाँ’ है।
स्पष्टीकरण
जिन स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अन्त में 'या' आता है, उनमें 'या' के ऊपर चन्द्रबिन्दु लगाने से बहुवचन बनता है। जैसे – बिंदिया-बिंदियाँ, डिबिया-डिबियाँ, गुड़िया-गुड़ियाँ इत्यादि।
विशेष
वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
|
वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन
|
वचन
|
परिभाषा
|
उदाहरण
|
एकवचन
|
शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं
|
स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया इत्यादि।
|
बहुवचन
|
शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।
|
स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रुपये इत्यादि।
|