Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
155 views
in Geography by (41.6k points)
closed by

विश्व व्यापार संगठन का वर्णन कीजिए।

1 Answer

+1 vote
by (45.9k points)
selected by
 
Best answer

विश्व व्यापार संगठन (WTO) स्थापना-व्यापार के प्रतिबन्धों को कम करके देशों के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि करने के उद्देश्य से सन् 1948 में जिनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में गैट अर्थात् ‘जनरल एग्रीमेण्ट ऑन ट्रेड एण्ड टैरिफ’ नामक संस्था की स्थापना की गई। सन् 1994 में सदस्य देशों द्वारा राष्ट्रों के बीच मुफ्त एवं निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक स्थायी संस्था के गठन का निर्णय लिया गया तथा 1 जनवरी, 1995 से गैट को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में रूपान्तरित कर दिया गया।

विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य एवं कार्य

विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य एवं कार्य निम्नलिखित हैं

⦁    यह एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रों के मध्य वैश्विक नियमों को लागू करता है।
⦁    यह विश्वव्यापी व्यापार तन्त्र के लिए टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने के लिए नियम बनाता है।
⦁    यह सुनिश्चित करता है कि अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के विस्तार से अल्पविकसित देश भी लाभान्वित हों।
⦁    यदि कोई सदस्य देश समझौतों और नियमों का पालन नहीं करता तो उसकी शिकायत विवाद निपटारा समिति को की जाती है।
⦁    विश्व व्यापार संगठन वस्तु व्यापार, सेवा व्यापार जैसे दूरसंचार व बैंकिंग, बौद्धिक सम्पदा, अधिकारों का संरक्षण, विदेशी निवेश तथा अन्य विषयों को अपने कार्यों में शामिल करता है।
⦁    यह संगठन उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए सभी देशों में प्रतिस्पर्धा तो बढ़ाता ही है, साथ ही विश्व में रोजगार के स्तर को बढ़ाने के लिए उत्पादन और उत्पादकता दोनों को बढ़ाता है।
⦁    संसाधनों का इष्टतम उपयोग, लोगों के जीवन-स्तर में सुधार तथा अति गरीब राष्ट्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास करना भी इसके उद्देश्यों में शामिल हैं।
⦁    विश्व व्यापार नीति निर्माण में समन्वय लाने के लिए यह संगठन अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तथा विश्व बैंक को सहयोग करता है।

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...