Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
245 views
in Civics by (48.0k points)
closed by

आसियान के सदस्य देशों के नाम तथा इसके प्रमुख उद्देश्यों पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

1 Answer

+1 vote
by (54.2k points)
selected by
 
Best answer

आसियान के सदस्य देश-सन् 1967 में स्थापित दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के सदस्य देश 10 हैं-

⦁    इण्डोनेशिया,
⦁    मलयेशिया,
⦁    फिलीपीन्स,
⦁    सिंगापुर,
⦁    थाईलैण्ड,
⦁    ब्रुनेई दारुस्सलाम,
⦁    वियतनाम,
⦁    लाओस,
⦁    कम्बोडिया,
⦁    म्यानमार।

आसियान के प्रमुख उद्देश्य
⦁    क्षेत्रीय शान्ति तथा सुरक्षा स्थापित करना।
⦁    आर्थिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देना।
⦁    दक्षिण-पूर्वी एशियाई अध्ययन को बढ़ावा देना।
⦁    एक-समान उद्देश्यों तथा लक्ष्यों वाले अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों तथा अन्य दूसरे संगठनों के साथ लाभप्रद और निकटतम सहयोग बनाए रखना।
⦁    कृषि, व्यापार तथा उद्योगों के विकास में हरसम्भव सहयोग देना।
⦁    प्रशिक्षण तथा शोध इत्यादि सुविधाएँ देने में परस्पर सहयोग तथा सहायता देना।
⦁    आसियान देशों का साझा बाजार एवं उत्पादन आधार तैयार करना।

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...