जैकब बर्कहार्ट स्विट्जरलैण्ड के ब्रेसले विश्वविद्यालय के इतिहासकार थे और जर्मन इतिहासकार लियोपोल्ड वॉन रांके के शिष्य थे। वे अपने गुरू के इस कथन—“एक इतिहास राज्यों एवं राजनीति का अध्ययन करता है”–से सहमत नहीं थे। उनके अनुसार इतिहास लेखन के लिए राजनीति ही सब कुछ नहीं है। इतिहास का सम्बन्ध संस्कृति और राजनीति दोनों से है। उन्होंने अपने अध्ययन द्वारा स्पष्ट किया है कि 14वीं से 17वीं सदी तक इटली के नगरों में मानवतावादी संस्कृति का विकास हुआ था। उनका मत था कि संस्कृति इस नए विश्वास पर आधारित थी कि व्यक्ति एक इकाई के रूप में स्वयं के बारे में निर्णय लेने और अपनी दक्षता को आगे बढ़ाने में समर्थ थे।