पारिवारिक बचत के विनियोग का एक उत्तम साधन डाकघर है। डाकघर केन्द्रीय सरकार द्वारा परिचालित आर्थिक संस्थान है। डाकघर पारिवारिक बचत के विनियोग का एक सुरक्षित एवं लाभदायक साधन है। डाकघर में पारिवारिक बचत को जमा करवाना एवं निकलवाना भी सरल होता है। डाकघर द्वारा चलाई जाने वाली कुछ महत्त्वपूर्ण जमा योजनाओं का संक्षिप्त परिचय निम्नवर्णित है|
(1) डाकघर बचत बैंक-इसमें न्यूनतम पाँच रुपये से कोई भी वयस्क व्यक्ति एकल रूप में, संयुक्त रूप से अथवा अवयस्क के नाम से डाकघर बचत खाता खोल सकता है। इसमें जमा धनराशि पर 4% वार्षिक ब्याज मिलता है। खाता चालक को एक लेखा-पुस्तिका अथवा पास-बुक मिलती है जिसमें धनराशि जमा करने व निकालने तथा दिए गए ब्याज आदि का विवरण होता है। ब्याज की दर समय-समय पर बदलती रहती है।
(2) डाकघर सावधि जमा खाता-डाकघर की इस योजना में निर्धारित अवधि के लिए कोई भी धनराशि जमा की जा सकती है। जमा करने की न्यूनतम राशि 50 है परन्तु अधिकतम कोई सीमा नहीं है। इस योजना के अन्तर्गत तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर वार्षिक ब्याज दिया जाता है। ब्याज की दर 1 वर्ष के लिए 6.25%, 2 वर्ष के लिए 6.50%, 3 वर्ष के लिए 7.25% तथा 5 वर्ष के लिए 7.50% है। इस योजना के अन्तर्गत आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित अवधि से पहले भी खाता बन्द करके अपना धन वापस लिया जा सकता है।
(3) 5 वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता- 10 प्रति माह या 5 के गुणकों में यह खाता खोला जा सकता है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना के अन्तर्गत यदि के 10 प्रति माह पाँच वर्ष तक जमा किए जाते हैं तो परिपक्वता उपरान्त ! 728.90 मिल जाते हैं।
(4) किसान विकास-पत्र-इस बचत योजना में 9 वर्ष 5 माह में धन दुगुना मिलता है। किसान विकास-पत्र र 500/-, र 1000/-, र 5000/- र 10000/- के अंकित मूल्य-वर्ग में सभी डाकघरों में मिलते हैं। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है तथा आयकर में भी कोई छूट नहीं है।
(5) डाकघर मासिक आय योजना-डाकघर की इस योजना के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति एकल अथवा संयुक्त रूप से खाता खोल सकता है। इस खाते में न्यूनतम र 1000/- तथा अधिकतम एकल नाम में साढ़े चार लाख रुपये तथा संयुक्त खाते में र 9 लाख तक जमा कर सकता है। यह छः वर्षीय योजना है। इस योजना की ब्याज दर 8% है। यदि इस खाते में हैं 12000/- रुपये जमा कर दिए जाएँ तो र 80 प्रति माह ब्याज मिलता है। पूरे छ: वर्ष खाता रखने की दशा में 5% बोनस भी मिलता है।
(6) वरिष्ठ नागरिक जमा योजना-यह योजना समाज के वरिष्ठ श्रेणी के नागरिकों के लिए प्रारम्भ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत कोई भी 60 वर्ष से अधिक आयु वाला व्यक्ति के 15 लाख तक जमा कर सकता है। इस योजना में 8.4% की दर से ब्याज दिया जाता है। ब्याज का भुगतान तिमाही रूप से किया जाता है।