बिच्छू के काटने पर उपचार-बिच्छू द्वारा काटने पर निम्नलिखित उपचार करने चाहिए
- काटने के स्थान के थोड़ा ऊपर टूर्नीकेट बाँधना चाहिए।
- काटे हुए स्थान पर बर्फ रखने पर तथा नोवोकेन का इन्जेक्शन लगाने पर पीड़ा में कमी आती है।
- रोग नियन्त्रित न होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
शहद की मक्खी के काटने पर उपचार:
पीड़ित व्यक्ति को काटने के स्थान पर सूजन आ जाती है। तथा भयंकर जलन होती है। इसके लिए निम्नलिखित उपचार करने चाहिए
- काटे स्थान को दबाकर डंक निकालना चाहिए।
- घाव पर अमोनिया अथवा नौसादर एवं चूने की सम मात्रा मिलाकर लगानी चाहिए।
- काटे हुए स्थान पर स्प्रिट लगानी चाहिए।
- एण्टी-एलर्जी की गोलियाँ (एविल आदि) लेने से लाभ होता है।