हिमाद्रि की विशेषताएँ-
⦁ इस क्षेत्र में वर्षपर्यन्त बर्फ जमीं रहती है।
⦁ हिमाद्रि हिमालय की सबसे ऊँची उत्तरी पर्वत श्रृंखला है जिसकी औसत ऊँचाई 6,000 मी से अधिक है।
⦁ विश्व की सर्वोच्च पर्वत श्रृंखला एवरेस्ट इसी श्रेणी में स्थित है।
शिवालिक की विशेषताएँ-
⦁ भूकम्प और भूस्खलन इस श्रेणी की सामान्य घटना है। यह सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है। अतः इसमें मृदा अपरदन भी सबसे अधिक होता है।
⦁ यह पर्वत श्रृंखला जलोढ़ चट्टानों से निर्मित है इसलिए यह अधिक कठोर नहीं है।
⦁ यह हिमालय की दक्षिणतम चोटी है। इसे बाह्य हिमालय भी कहते हैं।