आधुनिक युग अन्तरराष्ट्रीय सम्पर्क का युग है। राष्ट्र का औद्योगिक तथा आर्थिक विकास यातायात के साधनों पर ही निर्भर करता है। यातायात के साधनों की उपयोगिता को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है
⦁ यातायात के साधन जितने सुलभ और द्रुतगामी होंगे, देश में आर्थिक विकास भी उतनी ही तीव्रता से होगा।
⦁ यातायात के साधनों द्वारा तैयार माल, खाद्यान्न, कृषि उपजें तथा खजिन उत्पादे माँग के अनुसार सुविध पूर्वक भेजे जाते हैं।
⦁ सुरक्षा की दृष्टि से यातायात के साधनों का बहुत महत्त्व है। बाह्य आक्रमण के समय सेना तथा आवश्यक सामग्री लड़ाई के मोर्चे तक यातायात के साधनों द्वारा आसानी से पहुँचाई जाती है।
⦁ यातायात के साधनों द्वारा दूर-दूर बिखरे गाँवों को शहरों से जोड़ा जा सकता है।
⦁ यातायात के साधनों के विकास से राष्ट्र समृद्ध और शक्तिशाली बनता है।