शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं-
1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।