राजतंत्र – देश के उत्तरी भाग में अनेक राज्य बन गए। इन जनपदों में कबीलाई सभा द्वारा चुना हुआ राजा राज्य करता था।
गणतंत्र – कुछ जनपदों में एक वंश के सारे पुरुष मिलकर राज्य करते थे। वे सभा करते, बात-चीत करते और जनपद का कामकाज चलाते थे। इन जनपदों के सब पुरुष स्वयं को राजा कहते थे। एक जनपद में कई राजा थे।