रात के बारह बज गए। संगीत कार्यक्रम देखने गए लेखक के चिरंजीव और मेहमान लड़की अभी तक नहीं लौटे थे। बरसात हो रही थी। एकाएक लेखक के मन में उमड़ती-घुमड़ती ये पंक्तियाँ गूंज उठी – “मोरे राम के भीजै मुकुटवा, लछिमन के पटुकवा, मोरी सीता के भीजै सेनुखा त राम घर लौटहि।”