डॉ. विक्रम साराभाई सन् 1961 में परमाणु ऊर्जा आयोग के सदस्य बने। भारतीय अनुसंधान केन्द्र के पहले अध्यक्ष विक्रम साराभाई ही थे। सन् 1968 में वे संयुक्त राष्ट्र संघ में युनेस्को के विज्ञान विभाग के अध्यक्ष बने। सन् 1970 में वे वियेना शांति अंतरराष्ट्रीय अणुमंच के 14 वीं परिषद के प्रमुख बनाए गए। सन् 1971 में वे संयुक्त राष्ट्र परिषद के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। बाद में उन्हें इसी परिषद के विज्ञान विभाग का अध्यक्ष बनाया गया।