परती भूमि- परती भूमि वह सीमान्त भूमि है जिसमें हर वर्ष फ़सलें पैदा नहीं की जाती। ऐसी भूमि से दो या तीन वर्ष में केवल एक ही फसल ली जाती है। एक फसल लेने के बाद इसे उर्वरता बढ़ाने के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। इसका बहुत कुछ उपयोग अच्छी तथा समय पर होने वाली वर्षा पर निर्भर करता है। बंजर भूमि-बंजर भूमि से अभिप्राय उस भूमि से है जिसका उपयोग नहीं हो रहा है। इसमें मुख्यतः उच्च पर्वतीय क्षेत्र तथा मरुभूमियां शामिल हैं।
परती भूमि के लाभ-
- परती भूमि अपनी खोई हुई उर्वरता फिर से प्राप्त कर लेती है।
- भूमि की उत्पादकता बढ़ जाने के कारण कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।