राज्य विधानपालिका निम्नलिखित कार्य करती है –
1. राज्य-सूची में दिये गए विषयों पर कानून बनाना, परन्तु यदि केन्द्रीय सरकार का कानून इसके विरुद्ध हो तो केन्द्रीय कानून ही लागू होता है
2. विधानपालिका के सदस्य विभिन्न विभागों के सदस्यों से प्रश्न पूछ सकते हैं जिन का उत्तर मन्त्रिपरिषद् को देना पड़ता है।
3. इसके सदस्य सरकार के विरुद्ध अविश्वास का मत भी पास कर सकते हैं।