खुशी के आँसू छलकना (बहुत अधिक प्रसन्न होना) – परीक्षा में प्रथम आने का समाचार मिलते ही नीलम की आँखों में खुशी के आँसू छलकने लगे।
मन बल्लियों उछलना(बहुत प्रसन्न होना) – बहुत दिनों बाद गाँव जाते हुए प्रशांत का मन बल्लियों उछलने लगा।
नाम रोशन करना (प्रसिद्धि मिलना) – कलक्टर बन कर प्रशांत ने अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया।
गले लगना (प्रेम से भेंटना) -माता ने पुत्र को आशीर्वाद देते हुए बाँहों में भरकर गले लगा लिया।
फूले न समना (बहुत प्रसन्न होना) – एशिया-कप हॉकी में विजय प्राप्त कर भारतीय खिलाड़ी फूले न समा रहे थे।