मानचित्र पृथ्वी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए बनाये जाते हैं । ये हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं। इनका अग्रलिखित महत्त्व है –
- ये हमें किसी स्थान, देश अथवा महाद्वीप की जानकारी देते हैं।
- महत्त्वपूर्ण नगरों के गाइड मानचित्र तैयार किए जाते हैं। ये लोगों को भिन्न-भिन्न स्थान ढूंढ़ने में सहायता करते हैं।
- मानचित्र से हम किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी का पता लगा सकते हैं।
- ये हमें व्यापारिक केन्द्रों, सड़कों एवं रेलमार्गों, नदियों तथा भौतिक लक्षणों की जानकारी देते हैं।
- सरकार को प्रशासन चलाने के लिए मानचित्रों की आवश्यकता होती है।
- मानचित्र सेना के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं।
सच तो यह है कि मानचित्र भूगोल के भिन्न-भिन्न तथ्यों का अध्ययन करने में हमारी सहायता करते हैं।