खिलाड़ियों तथा कोचों का आचरण
1. प्रत्येक खिलाड़ी को खेल के नियमों की जानकारी होनी चाहिए तथा उसे दृढ़ता से इनका पालन करना चाहिए।
2. खेल के दौरान कोई खिलाड़ी अपने कप्तान के माध्यम से ही रैफरी से बात कर सकता है। इस प्रकार कप्तान ही रैफरी से बात कर सकता है
3. निम्नलिखित सभी अपराधों के लिए दण्ड दिया जाएगा
- अधिकारियों से उनके निर्णयों के विषय में बार-बार प्रश्न पूछना।
- अधिकारियों के लिए अपशब्द कहना।
- अधिकारियों के निर्णयों को प्रभावित करने के उद्देश्य से अनुचित हरकतें करना।
- विरोधी खिलाड़ी को अपशब्द कहना या उसके साथ अभद्र व्यवहार करना।
- मैदान के बाहर से खिलाड़ियों को कोचिंग देना।
- रैफरी की अनुमति के बिना मैदान को छोड़ कर जाना।
- गेंद का स्पर्श होते ही, विशेष कर सर्विस प्राप्त करते समय खिलाड़ियों का ताली बजाना या चिल्लाना।