व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए तथा शरीर को निरोग रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। इसके विभिन्न कारण हैं
1. व्यायाम करने से भोजन शीघ्र पच जाता है तथा भूख खुलकर लगती है।
2. व्यायाम करने से शरीर की गन्दगी शीघ्र बाहर निकल जाती है।
3. व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियाँ मज़बूत हो जाती हैं जिससे शरीर मजबूत होता है।