वर्तमान समाज में जनसंचार माध्यम की भूमिका को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट कर सकते हैं।
- आज के समाज को संवारने में मीडिया (जनसंचार माध्यम) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- जन संचार माध्यम विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्वजनिक बोध को प्रभावित करते हैं।
- वे विश्वासों, मूल्यों तथा परम्पराओं के एक विशेष स्वरूप का चयन तथा चित्रण करके आधुनिक संस्कृति के विशिष्ट रूप का विकास करते हैं।