अरबी यात्री इब्न बतूता ने नारियल के वृक्ष को प्रकृति का एक अनोखा और विस्मयकारी वृक्ष माना। उन्होंने अपने वर्णन में लिखा कि नारियल का पेड़ तो खजूर के जैसा ही होता है परन्तु इसमें जो फल लगते हैं, उनकी आकृति मानव के सिर के समान होती है। नारियल के रेशों से रस्सी निर्मित की जाती है जिसके विविध प्रयोग होते हैं। नारियल गिरी का प्रयोग खाने में होता है।