Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
228 views
in Geography by (79.7k points)
closed by

वर्षा जल संग्रहण हमारे लिए किस प्रकार लाभकारी है। कोई तीन बिंदु लिखिए।

1 Answer

+1 vote
by (80.1k points)
selected by
 
Best answer

वर्षा जल संग्रहण के लाभ-वर्षा जल संग्रहण से निम्नलिखित लाभ हैं-

  1. वर्षा जल संग्रहण धरातलीय व भूमिगत जल की उपलब्धता में वृद्धि कर भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाता है साथ ही इससे भूमिगत जल को निकालने में ऊर्जा की बचत होती है।
  2. फ्लोराइड और नाइट्रेटस जैसे संदूषकों को कम करके अवमिश्रित भूमिगत जल की गुणवत्ता को बढ़ाता है।
  3. मृदा अपरदन तथा बाढ़ों को नियन्त्रित करने में सहयोग मिलता है।
  4. वर्षा जल संग्रहण विधि को जलभृतों के पुनर्भरण के लिए उपयोग किया जाता है जिसके कारण इससे तटीय क्षेत्रों में सागर के लवणीय जल का प्रवेश रुक जाता है।
  5. वर्षा जल संग्रहण घरेलू उपयोग के लिए भूमिगत जल पर, मानवीय समुदाय की निर्भरता को कम का है।
  6. भारत के अधिकांश नगरों में जल की माँग जल की आपूर्ति की तुलना में काफी बढ़ चुकी है। वर्षा जल संग्रहण से नगरों में जल की बढ़ती माँग को काफी सीमा तक पूरा किया जा सकता है।

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...