अभिक्रिया वेग- इकाई समय में किसी अभिकारक अथवा उत्पाद की सान्द्रता में आये परिवर्तन को अभिक्रिया का वेग कहते हैं। इसका मात्रक mol L min-1 होता है।
अभिक्रिया वेग = ±ΔCΔt
विशिष्ट अभिक्रिया वेग- किसी अभिक्रिया का वह वेग जब सभी अभिकारकों की सान्द्रता इकाई होती है, उसे विशिष्ट अभिक्रिया का वेग कहते हैं।
माना अभिक्रिया
aA + bB + cC → उत्पाद
वेग = K [A]a [B]b [C]c जब
[A] = [B] = [C] = 1M
तो वेग = K
यही विशिष्ट अभिक्रिया का वेग है।