रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
1. जिस शब्द से किसी पदार्थ अथवा नाप-तोल वाली वस्तु का बोध हो, उसको ……….. संज्ञा कहते हैं।
2. जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध न हो, वे ……………….. सर्वनाम कहलाते हैं।
3. जब सर्वनाम शब्द किसी संज्ञा शब्द के पहले विशेषण की तरह प्रयुक्त होता है, तो वह …………….. विशेषण होता हैं।
4. जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया करता है, तो पहले समाप्त हुई क्रिया ………….. कहलाती है।
5. ……………….. उपसर्ग का प्रयोग प्रायः ‘पीछे’, ‘बाद में’ या ‘गौण’ अर्थ में होता है।
6. ‘बढ़िया, घटिया’ शब्दों में ……………………………….. प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।