वास्तविक समस्याओं के निराकरण के लिए बेसिक डेटा टाईप पर्याप्त नहीं होते हैं। बेसिक डेटा टाईप और अन्य डेटा टाईप के समूह को स्ट्रक्चर कहा जाता है। स्ट्रक्चर का सिन्टेक्स इस प्रकार होता है।
struct स्ट्रक्चर का नाम
{
………
डेटा टाईप मेम्बर 1;
डेटा टाईप मेम्बर 2;
……..
};
एक स्टूडेन्ट का उदाहरण लेते हैं, जिसके कई ऐट्रिब्यूटस् होते हैं जैसे नाम, उम्र, प्रतिशत इत्यादि
struct student
{
char name [20] ;
int age;
float percentage;
};
struct student student1, student2;
यहाँ student1 और student2 यूजर डिफाइन्ड डेटा टाईप ‘student’ के वेरिएबल है।