स्व संप्रत्यय की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
- ‘स्व’ को ‘आत्म’ के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।
- व्यक्ति के विचार, भावनाएँ आदि उसके स्व संप्रत्यय का निर्माण करते हैं।
- व्यक्ति का स्व संप्रत्यय दो पक्षों व्यक्तिगत अनन्यता तथा सामाजिक अनन्यता से निर्मित होता है।
- स्व संप्रत्यय का विकास व्यक्ति के अनुभव के साथ ही निर्मित होता जाता है।
- व्यक्ति जब समाज में अन्य लोगों के साथ अनुक्रिया करता है तो उसे स्वयं के विषय में पता चलता है तथा उसी के परिणामस्वरूप उसमें स्व संप्रत्यय का विकास भी होता है।