शेल्डन ने व्यक्तियों को उनकी शारीरिक बनावट के आधार पर विभिन्न प्रकारों के वर्गों में विभाजित किया है तथा उनके विभिन्न गुणों और विशेषताओं को दर्शाया है –
शेल्डन के व्यक्तित्व प्रकार :
व्यक्तित्व के प्रकार |
शारीरिक बनावट और ढाँचा |
व्यक्तित्व सम्बन्धी विशेषताएँ |
1. एंडोमोरफिक (Endomorphic/ गोलाकृतिक) |
शक्तिहीन, मोटे तथा कोमल, मृदुल वाले व्यक्ति। |
आरामतलब, सामाजिक तथा स्नेहशील होते हैं। |
2. मीसोमोरफिक (Mesomorphic/ आयताकृतिक) |
शारीरिक रूप से सन्तुलित, अच्छा स्वास्थ्य व फुर्तीला शरीर। |
साहसी, निडर, फुर्तीले, कर्मठ तथा आशावादी। |
3. एक्टोमोरफिक (Ectomorphic/ लम्बाकृतिक) |
कमजोर एवं शक्तिहीन, लम्बे दुबले-पतले शरीर तथा अविकसित सीना। |
निराशावादी, असामाजिक, एकांतप्रिय व चिड़चिड़ा। |