‘गेस्टाल्ट’ एक जर्मन शब्द है, जिसका तात्पर्य ‘समग्र अथवा सम्पूर्ण’ से होता है। इसका प्रतिपादन ‘फ्रेडरिक एस. पर्ल्स’ के द्वारा किया गया है। गेस्टाल्ट चिकित्सा मन तथा शरीर की एकता पर बल डालती है जिसमें चिन्तन, भाव तथा क्रिया के समन्वय की आवश्यकता पर सर्वाधिक बल डाला जाता है। गेस्टाल्ट चिकित्सा का उद्देश्य सेवार्थी में आत्म-जागरूकता एवं आत्म-स्वीकृति के स्तर को ऊँचा करना होता है।
एक अन्य अर्थ में इस चिकित्सा का मुख्य लक्ष्य सेवार्थी को अपनी आवश्यकता, इच्छा एवं आशंकाओं को समझने एवं स्वीकार करने में मदद करना होता है।