भौगोलिक दृष्टि से भारत के पाँच प्राकृतिक भाग हैं –
1. उत्तर का पर्वतीय प्रदेश – यह उत्तर में कश्मीर से लेकर पूर्व में असम तक फैला है। यह 2,414 कि. मी. लम्बा है। इसमें अनेक दर्रे एवं घाटियाँ हैं। गंगा, यमुना, बह्मपुत्र एवं सिंधु नदियाँ यहाँ से निकलती हैं।
2. गंगा – सिंधु का मैदान – यह हिमालय के दक्षिण में स्थित है। यहाँ भारत की लगभग 40% जनसंख्या निवास करती है। हरिद्वार, प्रयाग और वाराणसी पवित्र स्थल स्थित हैं।
3. दक्षिण का पठार – इसकी आकृति त्रिभुजाकार है। यहाँ बहुमूल्य खनिज पाए जाते हैं। यहाँ द्रविड़ संस्कृति पाई जाती है।
4. समुद्र तटीय मैदान – दक्षिण के पठारी भाग के पूर्व एवं पश्चिम में समुद्र तटीय मैदान स्थित है। पूर्व एवं पश्चिमी तट पर अनेक बंदरगाह हैं। जैसे – मुम्बई, सूरत तथा कोचीन आदि।
5. थार का मरुस्थल – राजस्थान का शुष्क व रेतीला भाग थार का मरुस्थल कहलाता है। यहाँ वर्षा कम होती है। वर्ष भर तापमान ऊँचे रहते हैं। यहाँ गर्मी में भीषण गर्मी पड़ती है तथा धूल भरी आंधियाँ चलती हैं।