प्रिंट मीडिया की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –
1. लिखित रूप में सूचनाओं की प्राप्ति: प्रिंट मीडिया के द्वारा लोगों को समस्त जानकारी या सूचनाएँ लिखित रूप में प्राप्त हो जाती हैं, जिसमें उन्हें समस्त जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
2. समस्त गतिविधियों की जानकारी: प्रिंट मीडिया के द्वारा समाज के समस्त नागरिकों को समस्त क्षेत्रों की जानकारी व विभिन्न गतिविधियों के विषय में तथ्य प्राप्त होते हैं जिससे उनमें जागरूकता का विकास होता है।