भर्ती के आन्तरिक स्रोत निम्न कारणों या लाभों के प्राप्त होने के कारण मितव्ययी माने जाते हैं-
1. कर्मचारी द्वारा प्रतिबद्धता तथा निष्ठा से कार्य करना- भर्ती के आन्तरिक स्रोत अर्थात् पदोन्नति कर्मचारियों को अभ्यास तथा सीखने के द्वारा उनके निष्पादन को सुधारने के लिए प्रेरित करते हैं। कर्मचारी प्रतिबद्धता के साथ तथा निष्ठा से कार्य करते हैं और अपने कार्य से सन्तुष्ट रहते हैं।
2. चयन प्रक्रिया तथा अनुस्थापन को सरल बनाना- आन्तरिक भर्ती चयन प्रक्रिया तथा अनुस्थापन को भी सरल बना देती है। यह भर्ती का अधिक विश्वसनीय तरीका है, क्योंकि संस्था कर्मचारियों को पहले से ही जानती है।
3. प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं- जिन व्यक्तियों की भर्ती संस्था के ही कार्यरत कर्मचारियों से ही की जाती है उन्हें प्रवेश-स्तरीय प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
4. कार्य-शक्ति का स्थानान्तरण- स्थानान्तरण से यह भी लाभ है कि अतिरिक्त विभागों से कार्य-शक्ति का स्थानान्तरण किया जा सकता है या वहाँ जहाँ कर्मचारियों की कमी है।
5. कम खचीली- आन्तरिक स्रोत से पदों की पूर्ति, कर्मचारियों के बाह्य-स्रोतों से भर्ती की तुलना में अधिक सस्ती है।