एप्रेन काटना: कपड़े का पेपर पैटर्न जमाकर काट लें। कपड़े को लम्बवत् ही काटना चाहिए। कपड़े की 1 इंच चौड़ी अरेव पट्टियाँ काटें।
सिलाई करना:
- लगभग 40 से 50 इंच लम्बी एक उरेब पट्टी जोड़कर बना लें।
- सर्वप्रथम य से य, तक पाइपिंग लगा लें।
- दस इंच पट्टी को छोड़कर र से पट्टी लगाते हुए य तक जोड़ें।
- य से 10-12 इंच उरेब को गले में पहनने के लिए छोड़ते हुए फिर से य से र, तक पट्टी लगायें।
- पूरी उरेब पट्टी को दोहरा मोड़ कर सिल लें।
- द से स तक नीचे घेर में भी पाइपिंग लगा दें।
- मनचाही आकृति की जेब पाइपिंग लगाते हुए लगायें।
