लेबलिंग के कार्य:
1. उत्पाद का विवरण एवं विषयवस्तु – लेबलिंग की एक महत्वपूर्ण कार्य उत्पाद की उपयोगिता, उपयोग करने में सावधानियाँ तथा इसके घटकों का वर्णन करना होता है।
2. उत्पाद अथवा ब्राण्ड की पहचान करना – लेबलों पर निर्माता का नाम, पता, पैकिंग के समय वजन, उत्पादन तिथि, अधिकतम खुदरा मूल्य एवं बैच संख्या से सम्बन्धित सूचनाएँ दी जाती हैं। इससे उत्पाद की पहचान बनती है।
3. उत्पादों का श्रेणीकरण – लेबलिंग के माध्यम से उत्पादों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। जिससे विपणनकर्ता आसानी से उत्पाद को गुणवत्ता के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं।
4. उत्पाद के प्रवर्तन में सहायता करना – एक भली प्रकार बनाया गया लेबल क्रेताओं को ध्यानाकर्षित करता है। इसके कारण भी लोग वस्तु का क्रय करते हैं। अतः लेबलिंग से उत्पाद का प्रवर्तन होता है।
5. कानून सम्मत जानकारी देना – लेबलिंग का एक और महत्वपूर्ण कार्य कानूनी रूप से अनिवार्य सूचनाएँ देना है। जैसे – सिगरेट की डिब्बी पर वैधानिक चेतावनी लिखी होती है – “सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।”