राष्ट्रीय बचत पत्र (National Saving Certificate)-अल्प बचत को प्रोत्साहन देने के लिए डाकघर द्वारा यह योजना चलाई गई है। यह डाकघर की महत्त्वपूर्ण योजना है। इसमें व्यक्ति अपनी इच्छानुसार निवेश कर सकता है।
निवेश की पात्रता:
- कोई भी वयस्क व्यक्ति स्वंय अथवा संयुक्त रूप से इस योजना में निवेश कर सकता है।
- अवयस्क के संरक्षक उसके लिए निवेश कर सकते हैं।
- भारत के नागरिक ही इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
निवेश की राशि:
न्यूनतम 100 एवं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। राष्ट्रीय बचत पत्र में 100 रु. 2500 रु. के गुणक में राशि निवेश की जाती है।
निवेश पर ब्याज:
राष्ट्रीय बचत पत्र के ब्याज मूल राशि के साथ परिपक्वता पर सालाना, छमाही चक्रवृद्धि की दर से किया जाता है। यह ब्याज कर युक्त होता है।