सीमान्त उपयोगिता के निम्नलिखित तीन रूप होते हैं –
(अ) धनात्मक सीमान्त उपयोगिता – जब किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का प्रयोग करने से उपभोक्ता को संतुष्टि प्राप्त होती है।
(ब) ऋणात्मक सीमान्त उपयोगिता – जब किसी वस्तु के उपभोग से उपभोक्ता को सन्तुष्टि प्राप्त नहीं होती है।
(स) शून्य सीमान्त उपयोगिता – जब किसी वस्तु के उपयोग से उपभोक्ता को न तो सन्तुष्टि प्राप्त होती है और न ही असन्तुष्टि, यही सीमा पूर्ण सन्तुष्टि का बिन्दु होती है।
इन्हें निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट समझा जा सकता है –