सिकन्दर के सेनापति सेल्यूकस की सिकन्दर के समान बनने की महत्वाकांक्षा थी। अत: उसने 305 ई. पू. सिन्धु नदी को पार कर चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ युद्ध किया जिसमें वह पराजित हुआ।
दोनों के मध्य एक संधि सम्पन्न हुई जिसकी प्रमुख शर्ते निम्न प्रकार-
1. दोनों पक्षों के मध्य वैवाहिक सम्बन्ध हुआ। सेल्यूकस ने चन्द्रगुप्त के साथ अपनी पुत्री का विवाह किया।
2. सेल्यूकस ने दहेज के रूप में अपने चार प्रांत ऐरिया, अराकोसिया, जेड़ोसिया एवं पेरीपेमिसडाई के क्षेत्र चन्द्रगुप्त को दिये।
3. चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी उपहारस्वरूप दिये
4. इसके अतिरिक्त सेल्यूकस ने अपने एक राजदूत मेगस्थनीज को चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा। उसने इण्डिका नामक पुस्तक लिखी जिसमें तत्कालीन भारत की राजनीतिक, सामाजिक तथा धार्मिक व्यवस्था का वर्णन किया गया है।