इतिहासकारों के अनुसार शक भारत में मध्य एशिया से आने वाली दूसरी विदेशी जाति थी। शकों की पाँच विभिन्न शाखाओं ने भारत में अपना राज्य स्थापित किया। शकों की एक शाखा अफगानिस्तान में थी जिसकी राजधानी कपिशा थी। दूसरी शाखा पंजाब में बसी जिसकी राजधानी तक्षशिला थी। तीसरी शाखा मथुरा में स्थापित हुई जिसने वहाँ दो शताब्दियों तक शासन किया। चौथी शाखा ने पश्चिमी भारत में अपना राज्य स्थापित किया जिसकी राजधानी उज्जैन थी। शकों की पाँचव शाखा ने ऊपरी दक्कन में अपना राज्य स्थापित किया था जिसकी राजधानी नासिक थी। इन पाँच शाखाओं में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नासिक व उज्जैन शाखा थी।