शिवाजी का उद्देश्य सम्पूर्ण भारत में हिन्दुओं को धार्मिक स्वतन्त्रता दिलाना था। विचारशील व क्रियाशील मराठों ने उनके विचारों को इसी सन्दर्भ में समझा। शिवाजी द्वारा चौथ व सर देशमुखी करों की वसूली सम्पूर्ण भारत में राज्य – विस्तार का ही साधन थे। शिवाजी के आगरा जाने का उद्देश्य अपनी आँखों से उत्तर भारत की दशा देखकर यह जानना था कि क्या उत्तर भारत मुगल साम्राज्य के पंजे से मुक्त होने के लिए तैयार है। मुगलों से युद्ध करते समय शिवाजी ने राजपूत राजाओं से संघर्ष के स्थान पर मेल – जोल की नीति अपनाई। इस प्रकार शिवाजी हिन्दू स्वराज्य के समर्थक थे।