अधिकारों को मूल अधिकार कहे जाने के कारण निम्नलिखित हैं-
- इन अधिकारों को मौलिक अधिकार इसलिए कहा जाता है क्योंकि देश की मौलिक विधि अर्थात् संविधान में इन्हें स्थान प्रदान किया गया है तथा साधारणतः संवैधानिक संशोधन प्रक्रिया के अतिरिक्त इनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं। किया जा सकता है।
- मौलिक अधिकार साधारणतया अनुलंघनीय है। विधानमंडल या कार्यपालिका अथवा बहुमत दल द्वारा इनका अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है।
- मूल अधिकार वाद योग्य होते हैं। ये सभी नागरिकों को समान रूप में प्राप्त होते हैं। सभी सार्वजनिक पदाधिकारी इनका अनुकरण करने के लिए बाध्य हैं।
- व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारों की आवश्यकता होती है। अतएव प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।